देश की खबरें | कोरोना 'सदी का सबसे कमजोर वायरस' : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को 'सदी का सबसे कमजोर वायरस' बताते हुए शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की गति तेज है इसलिए इस संक्रमण से खुद को बचाना होगा ।

जियो

लखनउ, 20 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को 'सदी का सबसे कमजोर वायरस' बताते हुए शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की गति तेज है इसलिए इस संक्रमण से खुद को बचाना होगा ।

योगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्वसंध्या पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद एवं महायोगी गोरक्षनाथ योग संस्थान की ओर से योग पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ''कोरोना से घबराएं नहीं । इस सदी का यह सबसे कमजोर :वायरस: है । बस इसके संक्रमण की गति तेज है । इस संक्रमण से ही खुद को बचाना होगा ।''

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 160 मौतें: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''खासकर बच्चे, बुजुर्ग एवं जिनको पहले से कोई रोग है, वे इस संक्रमण के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील हैं । लिहाजा उनको इसी अनुसार सावधानी भी बरतनी चाहिए ।''

योगी ने कहा,‘‘बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस स्लोगन .... मास्क है जरूरी, दो गज की दूरी .... को जरूर याद रखें और इस पर अमल भी करें । अगर हम ऐसा कर लें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें तो संक्रमण से बचा जा सकता है ।’’

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं - वायु सेना प्रमुख.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर सबके जीवन में बदलाव आया है और हमें बदलाव के इस दौर में तकनीक के महत्व को समझना होगा ऐसे में जिन लोगों ने समय और तकनीक दोनों के महत्व को समझा, उन्होंने बेहतर नतीजे भी दिये ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकना है तो समूह में एकत्र न हों । बिना समूह में एकत्र हुए भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संवाद स्थापित किया जा सकता है । जो हम आपके साथ भी कर रहे हैं ।

योगी ने कहा कि योग मूलत: भारत की थाती है और प्रधानमंत्री ने इसे वैश्विक सम्मान दिलाकर सराहनीय कार्य किया । उनके अनुसार आज योग दिवस 200 से अधिक देशों में मनाया जाता है जिसका मतलब यह भी है कि इतने देशों से अपनी विरासत के जरिए भारत आत्मीय संवाद भी बनाता है ।

उन्होंने कहा, ''हालात के कारण योग का यह कार्यक्रम इस बार सामूहिक रूप से संभव नहीं । लिहाजा अपने घरों में परिवार के साथ योग करें । क्या करना है कैसे करना है, इसके लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने एक कॉमन योगा प्लेट प्रोटोकॉल जारी किया है । आप योग करते हुए अपनी फोटो या वीडियो भी उस प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं । केंद्र और राज्य सरकार अच्छे योगाभ्यासियों को पुरस्कृत भी करेगी । मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि पहले के वर्षों जैसे ही यह कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायी होगा ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\