कोरोना वायरस: अमेरिका के नेब्रास्का में प्राइमरी चुनाव के लिए हुआ मतदान

इसके अलावा नेब्रास्का में 2020 की अमेरिकी सीनेट के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर बेन सासे ने जीत हासिल की।

नेब्रास्का में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हुए रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में जो बाइडेन से आसानी से जीत हासिल कर ली।

इसके अलावा नेब्रास्का में 2020 की अमेरिकी सीनेट के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर बेन सासे ने जीत हासिल की।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच पांच सप्ताह पहले विस्कॉन्सिन चुनाव हुए थे, जिनकी कड़ी आलोचना हुई थी। इसके बाद से नेब्रास्का प्राइमरी चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसमें व्यक्तिगत रूप से जाकर मतदान करने की इजाजत दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने इसमें भी लोगों को मेल के जरिए मतदान करने को प्रेरित किया था।

देश में कई अन्य राज्यों में चुनाव की तारीख बदल दी गई है या केवल मेल के जरिए मतदान की प्रणाली को अपनाया गया है।

नेब्रास्का में ओमाहा के पापिलियन में मंगलवार सुबह मतदान करने बहुत ही कम लोग आए।

पापिलियन के एक मतदाता माइकल रेबे ने कहा कि उन्होंने यहां आकर मतदान इसलिए किया क्योंकि डाक से मतदान पर उन्हें भरोसा नहीं है, लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उस समय केवल वह ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो मतदान केंद्र पर मत डालने आए थे।

डगलस काउंटी के चुनाव आयुक्त ब्रायन क्रूसे ने कहा कि मतदान करने के लिए केंद्रों पर आने वाले लोगों की संख्या बहुत ही कम रही, लेकिन डाक पत्र से आने वाले मतों को देखें, तो मत प्रतिशत ठीक- ठाक रहने की उम्मीद है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें