कोरोना वायरस : राजस्थान में दो और मौत, 49 नये मामले

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित मिली इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ह्रदय धमनी संबंधी रोग की शिकायत भी थी।

जमात

जयपुर, 25 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के दो और मामले शनिवार को सामने आये। इस बीच 49 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,083 हो गयी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित मिली इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ह्रदय धमनी संबंधी रोग की शिकायत भी थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती 32 साल के एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी थी। उसकी रपट शनिवार को पाजिटिव आई। अधिकारी के अनुसार युवक के गुर्दे बेकार होने तथा उच्च रक्तचाप की शिकायत भी थी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 34 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नये मामले शनिवार रात नौ बजे तक सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,083 हो गयी। नये मामलों में जयपुर में 15,जोधपुर में दस, अजमेर में छह, कोटा व झालावाड़ में पांच-पांच, धौलपुर व भरतपुर दो दो और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झुंझुनू व डूंगरपुर में एक एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू