कोरोना वायरस: ओडिशा में दो महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के लिए अपनी शादी स्थगित की

इसका एक उदाहरण ओडिशा में देखने को मिला। राज्य के सुंदरगढ़ जिले में सेवारत दो महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और शादी के बीच चयन के लिए, इस संकट के समय में कर्तव्य को प्राथमिकता दी और शादी स्थगित कर दी।

जमात

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन है और इस समय पुलिस कर्मी अपने निजी जीवन की परवाह किए बिना दिन रात देश की सेवा में लगे हुए हैं।

इसका एक उदाहरण ओडिशा में देखने को मिला। राज्य के सुंदरगढ़ जिले में सेवारत दो महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और शादी के बीच चयन के लिए, इस संकट के समय में कर्तव्य को प्राथमिकता दी और शादी स्थगित कर दी।

इन दोनों ने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होने की मिसाल कायम की।

हाल ही में सुंदरगढ़ जिले का दौरा कर लौटे डीजीपी अभय ने बताया कि होमगार्ड तिलोत्तमा मेहर की शादी 12 अप्रैल को होनी तय हुई वहीं कांस्टेबल सुनीता अधा की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी।

उन्होंने कहा, “तिलोत्तमा ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ड्यूटी कर देश की दूसरी दुल्हनों की दुनिया सुरक्षित करने के लिए अपनी शादी टाल दी।”

वहीं बीरमित्रापुर में तैनात सुनीता के बारे में डीजीपी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए उसने अपनी शादी टाल दी है।

डीजीपी ने तिलोत्तमा और सुनीता की, कर्तव्य प्राथमिकता के लिए सराहना करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\