कोरोना वायरस : अहमदाबाद के दो पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये

एक अधिकारी ने बताया कि एक कालुपुर थाने के 30 वर्षीय कांस्टेबल हैं जबकि दूसरे एम वी डिवीजन यातायात पुलिस इकाई के 25 वर्षीय कर्मी हैं।

जमात

अहमदाबाद, 13 अप्रैल गुजरात के अहमदाबाद में दो पुलिस कांस्टेबलों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक कालुपुर थाने के 30 वर्षीय कांस्टेबल हैं जबकि दूसरे एम वी डिवीजन यातायात पुलिस इकाई के 25 वर्षीय कर्मी हैं।

निरीक्षक आर जी देसाई ने कहा, ‘‘ कालुपुर थाने के कांस्टेबल और बापूनगर के निवासी स्क्रीनिंग अभियान में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। जब उनका नमूना लिया गया था तब उनमें कोई लक्षण नहीं नजर नहीं आ रहा था। रविवार को रिपोर्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

संयोग से यह कांस्टेबल जिस इलाके में तैनात थे वह शहर में कोविड-19 से अति प्रभावित क्षेत्र है।

सहायक पुलिस आयुक्त (यातयात) आकाश पटेल ने कहा, ‘‘यह यातायात कांस्टेबल शिवरंजनी चौराहे पर तैनात थे। रविवार को वह संक्रमित पाये गये। उससे एक दिन पहले ड्यूटी पर तबीयत खराब महसूस होने पर उन्हें एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

पटेल ने बताया कि ये दोनों ही डनिलिमदा पुलिस लाइन में एक ही कमरे में रहते थे और उन्हें नरोदा में पृथक वास में भी रखा गया था।

इन घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर जैसे सुरक्षात्मक उपकरण दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट