कोरोना वायरस: पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त कर्ज देने पर आईएमएफ में विचार

पाकिस्तान ने भुगतान संतुलन के संकट को खत्म करने के लिए आईएमएफ के साथ पिछले साल जुलाई में छह अरब डॉलर के राहत पैकेज पर दस्तखत किए थे। आईएमएफ की ओर दिया जाना वाला यह कर्ज इस पैकेजे के अतिरिक्त होगा।

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कोरोना वायरस संकट के चलते गहराती आर्थिक मंदी के मद्देनजर पाकिस्तान को 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने पर विचार करने को तैयार हो गया है। इससे पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान ने भुगतान संतुलन के संकट को खत्म करने के लिए आईएमएफ के साथ पिछले साल जुलाई में छह अरब डॉलर के राहत पैकेज पर दस्तखत किए थे। आईएमएफ की ओर दिया जाना वाला यह कर्ज इस पैकेजे के अतिरिक्त होगा।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सोमवार को बताया कि आईएमएफ ने इसके लिए 16 अप्रैल को अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाई है, जिसमें पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर के ऋण विस्तार पर विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान ने कोरोना वायरस महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए मार्च में आईएमएफ से त्वरित वित्तपोषण साधन (आरएफआई) के तहत कम लागत वाले ऋण के लिए अनुरोध किया था।

रिपोर्ट में आईएमएफ की स्थानीय प्रतिनिधि टेरेसा डाबन सांचेज के हवाले से कहा गया है, ‘‘अनुरोध मिलने के बाद हम पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। पाकिस्तान को 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर का वितरण अगले सप्ताह हो सकता है।’’

आरएफआई का इस्तेमाल आईएमएफ के सदस्य देशों को तत्काल वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए किया जाता है।

सांचेज ने कहा कि आईएमएफ पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के साथ काम कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पाकिस्तान के पास इस कठिन समय से निकलने के लिए पर्याप्त धन साधन हों।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस महामारी के विनाशकारी प्रभावों को दूर करने के लिए पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों की मदद के लिए ऋण राहत पर वैश्विक पहल की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट