कोरोना वायरस : जहां हुआ था स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव, वहां रोकथाम कर रही महिला डॉक्टर संक्रमित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "टाटपट्टी बाखल इलाके में कोविड-19 के खिलाफ हमारे रोकथाम अभियान में शामिल 26 वर्षीय महिला डॉक्टर इस महामारी से संक्रमित पायी गयी हैं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 28 अप्रैल स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की बहुचर्चित घटना से सुर्खियों में आये इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के अभियान में शामिल 26 वर्षीय महिला डॉक्टर इस महामारी से मंगलवार को संक्रमित पायी गयी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "टाटपट्टी बाखल इलाके में कोविड-19 के खिलाफ हमारे रोकथाम अभियान में शामिल 26 वर्षीय महिला डॉक्टर इस महामारी से संक्रमित पायी गयी हैं। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने कहा, "हमें संदेह है कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान टाटपट्टी बाखल इलाके के ही किसी व्यक्ति के संपर्क में आकर कोविड-19 से संक्रमित हुई हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि टाटपट्टी बाखल, शहर के उन इलाकों में शामिल है जहां बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीज मिले हैं। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र को कई दिन पहले ही निरुद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित कर सील किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य कर्मियों पर एक अप्रैल को हुए पथराव में दो अन्य महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आयी थीं। यह दल कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढने गया था।

हालांकि, दोनों महिला डॉक्टर इस क्षेत्र में फैली महामारी के खिलाफ जारी अभियान में पथराव के अगले ही दिन दोबारा जुट गयी थीं।

जिला प्रशासन ने इस मामले के चार मुख्य आरोपियों- मोहम्मद मुस्तफा (28), मोहम्मद गुलरेज (32), शोएब (36) और मजीद (48) को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया था। हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\