कोरोना वायरस : बिहार में संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 131 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज यहां बताया कि पटना में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले तथा नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामला सामने आया है।

जमात

पटना, 22 अप्रैल बिहार में बुधवार को पांच नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 131 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज यहां बताया कि पटना में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले तथा नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ले में एक पुरुष (60) और दो महिलाएं (30 एवं 57 वर्ष) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं ।

संजय ने बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ तथा पूर्वी चंपारण के फेनारा में एक महिला (26) तथा एक पुरुष (25) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले आज सामने आए हैं, उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की गत शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक सामने आए हैं ।

सिवान और नालंदा में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 29-29 मामले, मुंगेर में 27, बेगुसराय 9, पटना में 11, बक्सर में 8, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, रोहतास एवं पूर्वी चंपारण में एक—एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे, मुंगेर निवासी जिस मरीज की 21 मार्च को पटना स्थित एम्स में मौत हो गयी थी, उसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे। इनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

उल्लेखनीय है कि बिहार में एक महीने पूर्व 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था ।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 12,978 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और इस वायरस से संक्रमित 42 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट