कोरोना वायरस : भाकियू प्रमुख सहित 400 से अधिक लोग घर में पृथक रखे गए

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि नोएडा में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला के साथ टिकैत सहित 400 से अधिक लोग मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए रस्म-पगड़ी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मुजफ्फरनगर, नौ अप्रैल भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत सहित 400 से अधिक लोगों को यहां उनके क्षेत्र की एक महिला के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद घरों में पृथक रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि नोएडा में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला के साथ टिकैत सहित 400 से अधिक लोग मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए रस्म-पगड़ी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि महिला के परिवार के 10 लोगों को जिले के एक पृथकवास केंद्र भेज दिया गया है, जबकि सावधानी के तौर पर टिकैत सहित 400 से अधिक लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है।

चोपड़ा ने बताया कि अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर के संबंधित गांव को सील कर दिया है।

इस बीच, पुरकाजी कस्बे के एक क्षेत्र को तब सील कर दिया गया जब वहां तबलीगी जमात के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

लोगों से घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है।

पुलिस ने जिले में लॉकडाउन का पालन न करने पर 2,117 लोगों के खिलाफ 435 मामले दर्ज किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\