देश की खबरें | कोरोना वायरस पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, मास्क लगाईये: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से अपील की कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुये इससे बचने के उपायों में ढील न दें और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मास्क पहनना जारी रखें ।

मुंबई, 26 मई महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से अपील की कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुये इससे बचने के उपायों में ढील न दें और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मास्क पहनना जारी रखें ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के की संख्या कम है लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को सावधान और चौकस रहना चहिये क्योंकि वायरस संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है ।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के दौरान ठाकरे ने लोगों से यह अपील की ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 470 नये मामले सामने आये थे, जो पांच मार्च के बाद सर्वाधिक है । इनमें से मुंबई में 295 मामले थे जो 12 फरवरी के बाद सबसे अधिक है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साप्ताहिक कोरोना वायरस संक्रमण दर 1.59 फीसदी है और मुंबई तथा पुणे में संक्रमण दर राज्य के औसत से अधिक है ।

ठाकरे ने बयान में कहा कि फिलहाल कोविड-19 का एक मरीज वेंटिलेटर पर है जबकि 18 मरीज आक्सीजन के सहारे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मास्क और टीकाकरण आवश्यक है।’’

मौजूदा समय में 18 साल से अधिक उम्र के 92.27 प्रतिशत लोग टीकों की पहली खुराक ले चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड