कोरोना वायरस: एक व्यक्ति के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने से गोवा में संक्रमितों की संख्या घटकर 10 हुई

उन्होंने बताया कि गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड-19 के आठ मामले सामने आए थे और तीन लोग शुक्रवार शाम को त्वरित जांच में संक्रमित पाए गए थे।

जमात

पणजी, 16 मई गोवा में कोरोना वायरस से पहले संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति की अंतिम रिपोर्ट में उसके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

उन्होंने बताया कि गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में कोविड-19 के आठ मामले सामने आए थे और तीन लोग शुक्रवार शाम को त्वरित जांच में संक्रमित पाए गए थे।

राणे ने कहा, ‘‘तीनों की अंतिम जांच में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, लेकिन तीसरा व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। यह जांच यहां निकट स्थित ‘गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ (जीएमसीएच) की विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में की गई।’’

मंत्री ने बताया कि दक्षिण गोवा के वास्को शहर से सात लोगों का समूह गंगापुर में नौकाएं पहुंचाने के लिए 21 अप्रैल को रवाना हुआ था। गंगापुर ‘ग्रीन जोन’ है।

इन लोगों को गंगापुर पहुंचने के बाद तीन मई को एक नौका से वहां किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समूह एक वाहन से (दक्षिण गोवा में) मोल्लम जांच चौकी के रास्ते शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे गोवा पहुंचा।’’

मंत्री ने बताया कि उन्हें दक्षिण गोवा के जिला अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया।

राणे ने सुबह बताया था, ‘‘तीन लोग त्वरित जांच में संक्रमित पाए गए थे, जबकि शेष चार लोग पृथक-वास केंद्र में रह रहे हैं।’’

गोवा को एक मई को ‘ग्रीन जोन’ घोषित किया गया था, लेकिन 13 मई के बाद से राज्य में संक्रमण के नए मामले सामने लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स