कोरोना वायरस संक्रमण: छह मरीजों की अस्पताल से छुट्टी

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 49 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 10 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

जमात

रायपुर, 10 मई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित छह मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 49 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 10 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रायपुर एम्स के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान से रविवार को छह और कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब यहां 10 रोगी भर्ती हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज जिन लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है वे सभी दुर्ग जिले के हैं तथा सभी पुरूष हैं।

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को 14 दिन तक पृथक-वास के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रविवार तक 25,282 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 59 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं 49 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू