कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण वाले जिलों को दिशानिर्देशों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी: बघेल

बघेल ने बुधवार को जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा। 21 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें दिशानिर्देशों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी।

जमात

रायपुर, 15 अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें दिशानिर्देशों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी।

बघेल ने बुधवार को जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा। 21 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें दिशानिर्देशों के मुताबिक छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए यह आवश्यक है कि हम अपने अपने जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। हम सभी नियमित रूप से मास्क पहने, हाथ धोते रहे और एकदूसरे से दूरी बनाये रखने पर विशेष ध्यान दें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम में से अधिकांश के जीवन में इस तरह के संकट का सामना करने का यह पहला अवसर है। लेकिन यह समय हमारे आत्मबल, संयम और विश्वास की परीक्षा का भी है। प्रदेशवासियों के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है। लॉकडाउन के प्रथम चरण में सभी ने जो संयम, आत्मविश्वास और जागरूकता दिखायी है उन सबके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। जितनी जल्दी आपका शहर, आपका जिला कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रण में रखेगा उतनी जल्दी आपको लॉकडाउन में छूट देने पर विचार किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार ने यह संकल्प लिया है कि इस संकट की घड़ी में हम छत्तीसगढ़ में किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। राज्य में 56 लाख राशन कार्डधारियों को निःशुल्क राशन देने का फैसला किया गया। इनमें से लगभग सभी लोगों को लगभग दो माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया गया है। नए राशन कार्ड बनाने का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है। राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि ऐसे जरूरतमंद लोग जिनके पास वर्तमान में किसी कारणवश राशनकार्ड नहीं हैं, उन्हें भी एक माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा ।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से श्रमिक या कामगार आये हैं और यहां के विकास में, निर्माण में लगे हैं। उन्हें अपने घर जाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब तक लॉकडाउन रहता है, तब तक छत्तीसगढ़ को ही आप अपना घर समझें। ऐसे सभी श्रमिकों के भोजन और अस्थायी आवास का पूरा प्रबंध राज्य सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए एम्स रायपुर और जगदलपुर के अलावा अब मेडिकल कॉलेज रायपुर में भी नमूने की जांच की सुविधा प्रारम्भ की गई है। इससे ज्यादा जांच करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। इन संस्थाओं का सहयोग अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। इन संस्थाओं से आग्रह है कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें और एकदूरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।

बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संकट की घड़ी में सहयोग की अपील की और कहा, ‘‘ यह लड़ाई सभी के सहयोग से ही लड़ी जा रही है और सबके संयम, अनुशासन और आत्मबल के सहारे ही हम कोरोना वायरस महामारी को परास्त करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज