सूरत से ओडिशा लौटे 21 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

सभी 21 व्यक्ति हाल ही में सूरत से लौटे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमात

भुवनेश्वर, सात मई ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 206 हो गई।

सभी 21 व्यक्ति हाल ही में सूरत से लौटे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 21 नए मरीजों में से 17 गंजम और चार मयूरभंज जिले से हैं।

मयूरभंज जिले में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ये सभी लोग सूरत से लौटे थे और एक पृथक-वास केंद्र रखे गए थे।’’

संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने गंजम जिले को रेड जोन और मयूरभंज और जगतसिंहपुर को ऑरेंज जोन घोषित कर दिया है।

जगतसिंहपुर में बुधवार को संक्रमण के चार नए मामले सामने आए थे।

अधिकारी ने कहा कि गंजम में दो मई को संक्रमण का पहला मामला सामने आया था और उसके बाद अचानक मामलों में वृद्धि देखी गई।

लगभग तीन लाख ओड़िया श्रमिक सूरत में हीरे तराशने समेत अन्य काम करते हैं।

इनमें से अधिकांश गंजम जिले से हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के आवागमन की मंजूरी दिए जाने के बाद श्रमिकों ने अपने गृह राज्य लौटना शुरू कर दिया है।

गंजम के अतिरिक्त जाजपुर, भद्रक और बालासोर जिले और खुर्दा में भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है।

राज्य में 10 ऑरेंज और 14 ग्रीन जोन हैं।

राज्य में 142 लोगों का उपचार चल रहा है और 62 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

भुवनेश्वर के दो लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बुधवार को 3,060 नमूनों की जांच की।

राज्य में अब तक 50,514 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

जाजपुर जिले में संक्रमण के सर्वाधिक ज्यादा 55 मामले हैं।

इसके बाद खुर्दा जिले के भुवनेश्वर में 47, बालासोर में 25, भद्रक और गंजम में 21-21 और सुंदरगढ़ में 12 मामले सामने आए हैं।

जगतसिंगपुर जिले में चार तथा मयूरभंज और केंद्रपारा जिले में तीन-तीन मामले हैं।

कटक, झारसुगुडा, बोलानगिर, क्योनझार और कालाहांडी में दो-दो तथा पुरी, ढेनकनाल, देवगढ़ और कोरापुट जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू