सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 21,707 हुए ; 20 लोगों की मौत

संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं।

सिंगापुर, आठ मई सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 768 नए मामले सामने आने पर यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर शुक्रवार को 21,707 हो गये।

संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं।

‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

देश में अब तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नये मामलों में ज्यादातर लोग ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी श्रमिक हैं।

वक्तव्य में कहा गया है, “ डोरमेट्री में रहने वाले 3,23,000 विदेशी श्रमिकों में 18,483 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार तक पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 1,706 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके थे।”

दक्षिण पूर्व एशिया में सिंगापुर में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज