देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 60 लाख के करीब पहुंचे, 49 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 88,600 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 60 लाख के करीब पहुंच गए। वहीं, देश में अब तक 49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इस प्रकार ठीक होने की राष्ट्रीय दर 82.46 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 88,600 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 60 लाख के करीब पहुंच गए। वहीं, देश में अब तक 49 लाख से ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इस प्रकार ठीक होने की राष्ट्रीय दर 82.46 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 88,600 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 59,92,532 हो गए हैं। वहीं 1,124 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 94,503 हो गई है।

यह भी पढ़े | COVID19 Pandemic: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए शैक्षणिक संस्थाएं, बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं माता-पिता.

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 49,41,627 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 9,56,402 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 15.96 प्रतिशत है।

देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश की पूर्व CM उमा भारती पाई गई COVID19 पॉजिटिव, हरिद्वार में खुद को किया क्वारंटीन.

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितंबर को 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 26 सितंबर तक कुल 7,12,57,836 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 9,87,861 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\