गोरखपुर, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार बच्चों को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने कहा, ‘‘तीन बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्चों की मां स्वस्थ है।’’
देवरिया जिले के गौरी बाजार की निवासी 26 वर्षीय महिला को मंगलवार रात में अस्पताल लाया गया था जिसके बाद उनके संक्रमित होने का पता चला।
बुधवार को महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।
प्रसव समय पूर्व हुआ है और बच्चों का वजन 980 ग्राम से 1.5 किलो के बीच है।
चारों बच्चों के नमूने कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY