देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री की हालत गंभीर : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू की हालत गंभीर है। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 31 अक्टूबर कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू की हालत गंभीर है। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को दी।

अस्पताल ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री के सभी प्रमुख अंगों के काम करने की क्षमता में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.अरविंदन सेल्वराज ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मंत्री को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखने के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल ने बताया कि मंत्री का सोमवार को कोविड-19 की वजह हुई गंभीर निमोनिया का इलाज शुरू किया गया और कई अन्य बीमारियों की वजह से अहम अंगों के सुचारु काम करने में चुनौती आ रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रचार के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का टूटा मंच, देखें VIDEO.

अस्पताल ने बताया कि सीटी स्कैन के मुताबिक उनके फेफड़े का 90 प्रतिशत हिस्सा संक्रमित है और उन्हें इसीएमओ (एक्सट्राकॉरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेशन) और वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कावेरी अस्पताल ने बताया कि दोराइक्कन्नू को कई दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने की गंभीर शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था और जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मंत्री को 13 अक्टूबर को उस समय बेचैनी महसूस हुई जब वह मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां दवुस्याम्मल के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने सेलम जा रहे थे।

कार से यात्रा कर रहे दोराइक्कन्नू को तत्काल विल्लुपुरम के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया और उसी दिन कावेरी अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\