विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: अमेरिका में संक्रमण के कारण पांच लाख लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।

यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां जलाई गईं तथा आगामी पांच दिन संघीय इमारतों में अमेरिकी झंडों को झुकाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकियों को इस बड़े दु:ख को सहने का साहस जुटाना होगा।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन’ का अनुमान है कि दिसंबर के मध्य से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की शुरुआत होने के बावजूद एक जून तक 5,89,000 लोगों की मौत होने की आशंका है।

वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर हैं। वायरस के कारण विश्वभर में करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 20 प्रतिशत लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।

अमेरिका में संक्रमण के कारण पहली मौत फरवरी 2020 में हुई थी। इसके चार महीने बाद यह आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। यह संख्या सितंबर में दो लाख, दिसंबर में तीन लाख, इसके करीब एक महीने बाद जनवरी में चार लाख और फरवरी में पांच लाख हो गई।

केंटुकी के लेक्जिंगटन में चिकित्सक डॉ रेयान स्टैनटन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संक्रमण के कारण इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका