कोरोना वायरस महामारी का महिला खेलों पर असर नहीं पड़ेगा: पेरी

ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि स्वास्थ्य संकट के खत्म होने के बाद धन की समस्या से जूझ रही संचालन संस्थायें कम लुभावने महिला मुकाबलों के बजाय पुरूष टूर्नामेंट को प्राथमिकता देंगी।

सिडनी, 30 अप्रैल आस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एलिस पेरी का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद जब क्रिकेट दोबारा शुरू होगा तो इससे महिला खेलों पर असर नहीं पड़ेगा।

ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि स्वास्थ्य संकट के खत्म होने के बाद धन की समस्या से जूझ रही संचालन संस्थायें कम लुभावने महिला मुकाबलों के बजाय पुरूष टूर्नामेंट को प्राथमिकता देंगी।

कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया जैसे बोर्ड को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने अपने ज्यादातर स्टाफ को छुट्टी दे दी है लेकिन पेरी का मानना है कि संचालन संस्थायें राजस्व जुटाने के नये तरीके निकालेंगी।

उन्होंने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटिड प्रेस से कहा, ‘‘खेल में आमतौर पर उबरने की क्षमता होती है और मुझे इसमें लंबे समय तक चलने वाला कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं दिखता। ’’

पेरी ने कहा, ‘‘इसने निश्चित रूप से संस्थाओं को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वे अपने खेलों को कैसे चलायेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह बुरी चीज नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इससे महिलाओं के खेल पर असर पड़ेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें