विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: नेपाल में उत्सव नहीं मनाए जाने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान के रुष्ट होने का डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘इंद्रजात्रा’ उत्सव के दौरान जिस पुराने महल में हर साल हजारों लोग एकत्र होते थे, वह इस बार खाली है, मंदिरों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक तौर पर उत्सव मनाने पर रोक लगा दी गई है।

‘इंद्रजात्रा’ उत्सव के दौरान जिस पुराने महल में हर साल हजारों लोग एकत्र होते थे, वह इस बार खाली है, मंदिरों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक तौर पर उत्सव मनाने पर रोक लगा दी गई है।

नेपाल में पतझड़ के दौरान कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों को अपने घर में रहकर ही ये पर्व मनाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: नेपाल ने अयोध्यापुरी धाम के लिए 40 एकड़ जमीन की आवंटित.

नेपाल में अनेक लोगों का मानना है कि उचित विधान से पूजा नहीं करने से भगवान उनसे नाराज हो जाएंगे और इससे तबाही आ जाएगी।

काठमांडू में एक रथयात्रा के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के कारण पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी।

यह भी पढ़े | भारत ने कोरोना महामरी से हुई मौतों के सही आंकड़े नहीं दिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

‘इंद्रजात्रा’ पर्व के दौरान आठ दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया गया था। इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाने की जगह सरकारी सुरक्षा के बीच वर्षा के देवता इंद्र से माफी मांगने के लिए एक छोटा समारोह आयोजित किया गया था।

इस उत्सव के दौरान कुमारी देवी (जीवित देवी चुनी जानी वाली कन्या) को रथ में बैठाकर काठमांडू के बीचोंबीच लाया जाता है, लेकिन इस बार रथयात्रा रद्द होने के बाद कुमारी देवी अपने मंदिर भवन से बाहर नहीं निकलीं। उनके रथ को ताला लगा दिया गया है और पुलिस को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

कुमारी देवी के रूप में एक बच्ची का चयन किया जाता है और मासिक धर्म शुरू होने तक उनकी पूजा की जाती है। बड़े अधिकारी और आम लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छूते हैं।

कुमारी देवी से संबंधित प्रमुख संरक्षक गौतम शाक्य ने कहा, ‘‘उत्सव के दौरान हजारों, लाखों लोग आते और कई लोगों के संक्रमित होने का खतरा होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सदियों पुरानी इस परंपरा को पहली बार रोकना पड़ा।’’

देवी की पूजा करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कुमारी देवी के पास पहुंचने में सफल रहने वाले श्रद्धालुओं के एक समूह ने कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों की परंपरा को जारी रखना है।

इनमें से एक श्रद्धालु शंकर मागैया ने कहा, ‘‘यह उत्सव एवं कुमारी कोई प्रथा नहीं है। यह हमारी संस्कृति है और हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। हम इसे किसी चीज के कारण नहीं रोक सकते, महामारी के कारण भी नहीं।’’

उसने कहा, ‘‘हमने ईश्वर को निराश किया है और हमें भगवान को खुश रखने की आवश्यकता है, ताकि हम सभी खुश और समृद्ध रह सकें।’’

नेपाल में कोरोना वायरस से 76,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 461 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\