मेघालय में दो और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब भी 10 लोग संक्रमित

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 11 है।

जमात

शिलांग, 18 अप्रैल मेघालय में शनिवार को दो और लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य में अब भी 10 लोग संक्रमण की चपेट में हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 11 है।

संगमा ने बताया कि दोनों नये मामले राज्य के पहले कोविड-19 मरीज यानि उस डॉक्टर से जुड़े हुए हैं जिसकी बुधवार को मौत हो गई थी।

उन्होंने ट्वीट किया, “दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कुल 10 लोग अब भी संक्रमित हैं। दोनों मामले पहले मरीज के घर से जुड़े हुए हैं, एक परिवार का सदस्य है जबकि दूसरा व्यक्ति घर का सहायक है।”

डॉक्टर (69) में कोविड-19 की पुष्टि सोमवार को हुई थी।

अब भी संक्रमित 10 लोगों में से आठ डॉक्टर के परिवार के सदस्य और दो उनके घरेलू सहायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड