बिहार में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 944 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 65 मामलों में नवादा एवं पटना के नौ-नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर एवं औरंगाबाद के एक-एक मामले शामिल हैं ।

जमात

पटना, 13 मई बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नये मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 944 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 65 मामलों में नवादा एवं पटना के नौ-नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी, कैमूर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मुंगेर एवं औरंगाबाद के एक-एक मामले शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 117 मामले मुंगेर में सामने आए हैं। इसके पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 43, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगडिया में 30, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा एवं गोपालगंज में 24-24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 16, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 15-15, कटिहार एवं अरवल में 12-12, समस्तीपुर एवं बांका में 11-11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया एवं सुपौल में आठ-आठ, सीतामढ़ी में सात, लखीसराय में छह, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामला प्रकाश में आया है।

बिहार में अब तक 39,149 नमूनों की जांच की चुकी है और 386 मरीज ठीक हुए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट