पंजाब में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 130 हुए

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या 10 हो चुकी है।

चंडीगढ़, नौ अप्रैल पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 24 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या 10 हो चुकी है।

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही राज्य के 17 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं और मुक्तसर तथा संगरूर में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बरनाला की 52 वर्षीय एक महिला की बुधवार को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण थे।

लुधियाना के सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने कहा कि महिला की मौत से पहले लिए गए नमूने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि रूपनगर के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत बुधवार को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर में हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों में से सात मोहाली में सामने आए हैं, छह मानसा में, लुधियाना और जालंधर में चार-चार जबकि मुक्तसर, संगरूर और बरनाला में एक-एक मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\