पंजाब में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1451 हुए, 67 प्रतिशत का संबंध नांदेड़ से

दो व्यक्तियों की मौत भी हो गई जिसमें होशियारपुर का 55 वर्षीय पुरुष और अमृतसर की एक 22 वर्षीय महिला शामिल है। इससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 25 हो गई। दोनों की मौत सोमवार हुई।

जमात

चंडीगढ़, पांच मई पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक और बढ़ोतरी हुई क्योंकि 219 और व्यक्तियों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें ज्यादातर नांदेड़ के तीर्थयात्री हैं।  

दो व्यक्तियों की मौत भी हो गई जिसमें होशियारपुर का 55 वर्षीय पुरुष और अमृतसर की एक 22 वर्षीय महिला शामिल है। इससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 25 हो गई। दोनों की मौत सोमवार हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण के 1,451 मामलों में से महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटने वाले 67 प्रतिशत (969 मामले) हैं।

मंगलवार को सामने आये 219 मामलों में से 174 नांदेड़ तीर्थयात्रियों से जुड़े हैं।

मेडिकल बुलेटिंग में कहा गया है कि सबसे अधिक 48 मामले गुरदासपुर से सामने आए जबकि तरन तारन में 47 और फजिल्का में 34 मामले सामने आए।

फरीदकोट में 27 व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाए गए, संगरूर में 22, मुक्तसर में 15, लुधियाना में 14, जालंधर में छह, कपूरथला में पांच और पटियाला में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

इस बीच, पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के भी गुरदासपुर के बटाला में संक्रमित होने की बात सामने आयी जहां उसे एक अकाली नेता की हत्या के मामले में पटियाला जेल से पेशी वारंट पर लाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि उससे पूछताछ करने वाले 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी पृथक करके उनकी जांच की जाएगी।

कोविड​​-19 के पांच रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसमें से पटियाला से चार और पठानकोट के एक मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक 133 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 218 मामलों के साथ अमृतसर शीर्ष पर रहा है। इसके बाद जालंधर (134), लुधियाना (124), मोहाली (95), होशियारपुर (88), पटियाला और तरन तारन (87-87), एसबीएस नगर और संगरूर (85-85), गुरदासपुर (84), मुक्तसर (64), फरीदकोट (45), फ़िरोज़पुर (42), फजिल्का (38), बठिंडा (36), मोगा (28), पठानकोट (27), बरनाला (19), कपूरथला (18), मनसा (17), फतेहगढ़ साहिब (16) और रूपनगर (14) हैं।

दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में अब तक कुल 30,199 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 23,352 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। 5,396 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान समय में राज्य में 1,293 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\