पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 40,000 के पार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 40,151 मामलों में से सबसे ज्यादा, सिंध में 15,590 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 14,584, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,847, बलूचिस्तान में 2,544, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 527 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं।

इस्लामाबाद, 17 मई पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस से 1,352 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मुल्क में कोविड-19 के मामलों की संख्या 40,000 के पार चली गई। वहीं, करीब 40 और मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा भी 873 पहुंच गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 40,151 मामलों में से सबसे ज्यादा, सिंध में 15,590 मामले हैं। इसके बाद, पंजाब में 14,584, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,847, बलूचिस्तान में 2,544, इस्लामाबाद में 947, गिलगित-बाल्तिस्तान में 527 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 112 मामले हैं।

उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 39 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 873 हो गई है जबकि 11,341 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

उसने कहा कि अबतक 373,410 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से बीते 24 घंटे में 14,175 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

संक्रमणों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, पाकिस्तान सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील दी है और देश में अधिकांश दुकानें आदि खुल गई हैं।

सूचना मंत्री शिबली फराज के मुताबिक, संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक के लिए चुनिंदा लॉकडाउन नीति को अपनाया गया है।

पाकिस्तान ने शनिवार को चरणबद्ध तरीके से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया और सोमवार से परिवहन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। पंजाब ने ऐलान किया है कि वह सार्वजनिक परिवहन को सोमवार से शुरु करने की इजाजत देगा।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सरहद को भी खोल दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड