कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की रफ्तार पर है कड़ी नजर : जैन

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक महानगर में सोमवार को संक्रमण के 78 नए मामले आने के साथ कोरोना वायरस के 2,081 मामले हो गए । शहर में सोमवार को दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 47 हो गयी ।

जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन संक्रमण के मामलों के दोगुने होने पर कड़ी नजर रखे हुए है और सारे उपाय किए जा रहे हैं ।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक महानगर में सोमवार को संक्रमण के 78 नए मामले आने के साथ कोरोना वायरस के 2,081 मामले हो गए । शहर में सोमवार को दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 47 हो गयी ।

दिल्ली में 12 अप्रैल को संक्रमण के 1,000 मामले हो गए थे। इसके आठ दिन बाद 20 अप्रैल को 2,000 से ज्यादा मामले हो गए ।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लॉकडाउन लागू होने से रफ्तार कम हुई है । आठ दिनों में 1,000 से बढ़कर 2,000 मामले हो गए । इसलिए, हम इसके दोगुने होने की रफ्तार पर नजर रखे हुए हैं । इसके साथ ही सारे उपाए भी किए जा रहे हैं। ’’

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नबी करीम इलाके के एक अति प्रभावित क्षेत्र में त्वरित परीक्षण किट से 70 जांच की गयी और किसी भी नमूनों में संक्रमण नहीं पाए गए ।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हरेक मौत की रोजाना जांच के लिए एक मृत्यु जांच समिति भी गठित की गयी है ।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 47 मृतकों में, 25 लोगों की उम्र 60 और उससे अधिक थी। मौत के कुल मामलों में इस आयु समूह का 53 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है । मृतकों में 12 लोगों की उम्र 50-59 के बीच थी और 10 लोगों की उम्र 50 से कम थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल