कोरोना वायरस: एक परिवार को संक्रमित करने का गार्ड पर हुआ था मामला दर्ज, मेडिकल जांच रिपोर्ट निगेटिव

अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल को व्यक्ति के खिलाफ डिफेंस कालोनी पुलिस थाने में परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था लेकिन गार्ड की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट 11 अप्रैल को आई जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली में एक परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने के आरोप में जिस 54 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पर मामला दर्ज किया गया था, उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल को व्यक्ति के खिलाफ डिफेंस कालोनी पुलिस थाने में परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था लेकिन गार्ड की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट 11 अप्रैल को आई जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई।

लापरवारी बरतने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि व्यक्ति निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के सम्मेलन में शामिल हुआ था और बीमार भी था। वह तीन अप्रैल से ड्यूटी पर भी नहीं आया था।

निजामुद्दीन में हुए धार्मिक सम्मेलन में शामिल होने वाले कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और यह वायरस से अति प्रभावित क्षेत्र के रूप में उभरा और यहां शामिल हुए कई लोग देश के विभिन्न हिस्सों में गए और वहां से भी संक्रमण का मामला सामने आया। आठ अप्रैल को सुरक्षा गार्ड का ओखला में पता लगाया गया और उसका आरटी-पीसीआर जांच हुई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमें अभी सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट नहीं मिली है। मिलने के बाद हम उचित कदम उठाएंगे। अब तक गार्ड को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने तकनीकी जांच की और गार्ड के फोन कॉल का विश्लेषण करने पर पता चला कि वह निजामुद्दीन में काफी समय तक था और इसके आधार पर हमने मामला दर्ज किया।’’

वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट