देश की खबरें | हिमाचल के लाहौल-स्पीति में पहली बार कोरोना वायरस का मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति में पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए।

शिमला, 29 जून हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति में पहली बार सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में सोमवार सुबह बिहार निवासी एक श्रमिक (25) में संक्रमण की पुष्टि हुई और फिर शाम को एक अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, दूसरे मामले में तत्काल अधिक ब्योरा उपलब्ध नहीं हो सका है।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | घाटे में गयी टाटा स्टील, मार्च तिमाही में 1,615 करोड़ रुपये की हानि.

इसी के साथ राज्य के सभी 12 जिले में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने वाले श्रमिक को केलांग क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत.

वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि राज्य में सोमवार को 26 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 943 तक पहुंच गई।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में फिलहाल 366 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 556 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 11 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर