कोरोना वायरस: यूरोप में मार्च में कारों की बिक्री 55 प्रतिशत गिरी

संगठन ने कहा कि यह 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान आयी गिरावट से भी अधिक है। उस दौरान जनवरी 2009 में यूरोप में कारों की बिक्री 27 प्रतिशत कम हुई थी।

कार बनाने वाली यूरोपीय कंपनियों के संगठन एसीईए ने शुक्रवार को कहा कि मार्च के दौरान नयी कारों के पंजीकरण में 55 प्रतिशत की गिरावट आयी। इस दौरान 5,67,308 कारों का पंजीकरण हुआ।

संगठन ने कहा कि यह 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान आयी गिरावट से भी अधिक है। उस दौरान जनवरी 2009 में यूरोप में कारों की बिक्री 27 प्रतिशत कम हुई थी।

संगठन ने कहा कि महामारी के कारण कंपनियों के संयंत्र बंद हैं और इसके कारण 11 लाख लोगों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं।

बिक्री में सर्वाधिक 85 प्रतिशत की गिरावट इटली में आयी और मार्च में यहां महज 28,326 नयी कारों का पंजीकरण हुआ। इसी तरह नयी कारों का पंजीकरण फ्रांस में 72 प्रतिशत, स्पेन में 69 प्रतिशत और जर्मनी में 38 प्रतिशत कम हुआ।

कंपनियों के हिसाब से देखें तो सर्वाधिक नुकसान में फिएट क्राइशलर रही। मार्च में इसकी बिक्री में 77 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा पीएसए समूह की बिक्री में 68 प्रतिशत, रेनॉ की बिक्री में 64 प्रतिशत और फॉक्सवैगन की बिक्री में 46 प्रतिशत की गिरावट आयी।

उल्लेखनीय है कि यूरोप के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वाहन उद्योग सात प्रतिशत का योगदान देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट