कोरोना वायरस के कारण रूस में पुतिन के राजनीति एजेंडे को लगा झटका

कोरोना वायरस के कारण जनमत-संग्रह को स्थगित करना पड़ा है। इसके अलावा देश में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की 1945 की हार की याद में नौ मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस समारोह को भी टाले जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

ये संवैधानिक संशोधन पुतिन को 2036 तक सत्ता में रहने की अनुमति देंगे।

कोरोना वायरस के कारण जनमत-संग्रह को स्थगित करना पड़ा है। इसके अलावा देश में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की 1945 की हार की याद में नौ मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस समारोह को भी टाले जाने की संभावना जताई जा रही हैं।

कोरोना वायरस महामारी को रूसी प्राधिकारियों ने शुरुआत में गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन अब यह संक्रमण पुतिन के लिए अप्रत्याशित चुनौती बन गया है। उनकी राजनीतिक लोकप्रियता अब इस बात पर टिकी है कि वह इस संक्रमण को काबू कर पाते हैं या नहीं।

पुतिन को 2024 के बाद भी दो और कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने की अनुमति देने वाले संशोधन को सांसद पहले ही अनुमति दे चुके हैं लेकिन सरकार इस पर जनमत संग्रह कराना चाहती है।

चाथम हाउस के रूसी एवं यूरेशिया कार्यक्रम के वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता निकोलई पेत्रोव ने कहा कि संक्रमण के कारण मध्य जनवरी से चल रहा पूरा राजनीतिक एजेंडा समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि इस समय ‘‘मुझे लगता है कि हम संवैधानिक संशोधन को भूल सकते हैं।’’

रूस में कोरोना वारयस से 18,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट