ईरान में आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में कोरोना वायरस से हुईं लगभग दुगुनी मौत: संसद की रिपोर्ट

ईरान ने बुधवार को कोरोना वायरस से मरनेवालों की आधिकारिक संख्या 4,777 और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 76,389 बताई।

देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है जिसमें सर्वोच्च स्तर से इस्लामिक गणराज्य सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठे हैं। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी काफी समय से ऐसी ही आशंका जता रहे थे।

ईरान ने बुधवार को कोरोना वायरस से मरनेवालों की आधिकारिक संख्या 4,777 और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 76,389 बताई।

संसद की रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी देश की आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे पुन: शुरू करने पर जोर दे रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन को सौंपे गए इसके आंकड़े यदि गलत हैं तो इससे यह डर पैदा हो सकता है कि लोगों के काम पर लौटने से संक्रमण का दौर एक बार फिर जोर पकड़ सकता है।

संसद की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सिर्फ उन्हीं लोगों के आंकड़े दर्ज किए गए हैं जिनकी मौत अस्पतालों में हुई और जो जांच में संक्रमित पाए गए। इनमें उन लोगों को छोड़ दिया गया जिनकी मौत अपने घरों में हुई और जिनकी जांच नहीं हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान में मौतों का असल आंकड़ा दर्ज मौतों से 80 प्रतिशत अधिक या दुगुना हो सकता है।

इसमें कहा गया है कि संक्रमित लोगों की संख्या दर्ज आंकड़ों के मुकाबले आठ से 10 गुना अधिक हो सकती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें