कोरोना वायरस: श्रीलंका में सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गईं

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश में कहा कि वर्तमान में सुरक्षा बलों के, जो भी कर्मी छुट्टी पर हैं, वे तत्काल प्रभाव से अपनी डयूटी पर वापस लौटें।

कोलंबो, 26 अप्रैल श्रीलंका में 95 नौसैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद इस महामारी को फैलने से रोकने के वास्ते सभी सुरक्षा बलों के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश में कहा कि वर्तमान में सुरक्षा बलों के, जो भी कर्मी छुट्टी पर हैं, वे तत्काल प्रभाव से अपनी डयूटी पर वापस लौटें।

श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने कहा कि वेलिसारा में 95 नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

सिल्वा ने कहा, ‘‘इनमें से 68 शिविर में संक्रमित हुए जबकि कि 27 अन्य उस दौरान संक्रमित हुए जब वे छुट्टी पर गये हुए थे।’’

उन्होंने बताया कि वेलिसारा में और नौसैनिकों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

नौसेना में मामले सामने आने के बाद शनिवार को नौसैन्य अड्डे पर शिविर में लगभग चार हजार नौसेना कर्मियों को पृथक रखा गया है।

कोरोना वायरस रोकथाम कार्यक्रम के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सिल्वा ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाये जाने से इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिली है।

गौरतलब है कि राजधानी कोलंबो समेत अधिक खतरे वाले क्षेत्रों में चार मई तक लॉकडाउन लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट