कोरोना वायरस : इंदौर में मृतक संख्या हुई 89, अब तक 1,858 लोग संक्रमित

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 78 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,858 हो गई है।

जमात

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 मई देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 89 पर पहुंच गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 78 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,858 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 85 वर्षीय महिला और 69 वर्षीय पुरुष ने पिछले दो दिन के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया कि दोनों मरीज नजदीकी कस्बे महू के रहने वाले थे और उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 78 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,780 से बढ़कर 1,858 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 891 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में रविवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.79 प्रतिशत थी।

हालांकि, गुजरे एक महीने के दौरान इस मृत्यु दर में सिलसिलेवार रूप से गिरावट दर्ज की गयी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी।

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड