विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: पाकिस्तान में 78 और लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर हुई 1,395

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,395 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 67,500 के करीब पहुंच गई है।

इस्लामाबाद, 30 मई पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,395 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 67,500 के करीब पहुंच गई है।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक 5,32,037 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 12,020 नमूनों की जांच की गई।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,429 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 66,457 हो गई है।

सिंध में संक्रमण के सर्वाधिक 26,113 मामले सामने आए है। इसके बाद पंजाब में 24,104, खैबर-पख्तूनख्वा में 9,067, बलूचिस्तान में 4,087, इस्लामाबाद में 2,192, गिलगित-बाल्तिस्तान में 660 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 234 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | UN पीसकीपिंग डे के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शांति व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर.

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 24,131 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र एवं मादक पदार्थ नियंत्रण राज्य मंत्री शहरयार आफरीदी ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया कि वह संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार स्वयं को घर में पृथक कर रखा है।’’

इस बीच, ब्रिटेन ने पाकिस्तान को इस संक्रमण से निपटने के लिए 43 लाख 90 हजार पाउंड की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। ब्रिटेन ने अप्रैल में भी पाकिस्तान को 26 लाख 70 हजार पाउंड की मदद दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट