देश की खबरें | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 282 नए मामले, चार और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,55,491 हो गई है।

ठाणे, सात फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,55,491 हो गई है।

यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण चार और लोगों की मौत हो जाने के बाद जिले में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,178 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर 2.42 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2,46,137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.34 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 3,176 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 45,324 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,199 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\