कोरोना वायरस: सीआरपीएफ के 136, बीएसएफ के 17 जवान संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई अर्द्धसैन्य बल सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 135 जवान राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है।

पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद 31वीं बटालियन के परिसर को सील कर दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में 55 वर्षीय एक उपनिरीक्षक की संक्रमण के कारण मौत हो गई।

इस इकाई से कुल 480 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 458 की रिपोर्ट आ चुकी है और 22 का इंतजार किया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बटालियन के कुल 135 जवान अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं।

नमूनों के त्वरित संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए बटालियन के परिसर में एक सचल कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला तैनात की गई है।

इस बीच, दिल्ली में सीआरपीएफ की 246वीं बटालियन के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस बटालियन के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। उन्होंने बताया कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। करीब 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है।

सीआरपीएफ की दो अन्य कंपनियों को एहतियातन पृथक-वास में रखा गया है।

इसके अलावा बीएसएफ ने भी बताया कि दिल्ली और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों में कुल 17 जवान संक्रमित पाए गए हैं।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह से चांदनी महल एवं जामा मस्जिद में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे सात जवान संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित सीएपीएफ के रेफरल अस्पताल में पृथक-वास केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आठ जवानों को आर के पुरम में बल के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इसके अलावा त्रिपुरा में दो और जवान संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी