कोरोना वायरस: केरल में संक्रमण के 12 नए मामले

इस बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि महामारी से निजात पाने के लिए राज्य में सतर्कता जारी रहनी चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, नौ अप्रैल केरल में बृहस्पतिवार को 12 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 357 हो गई।

इस बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि महामारी से निजात पाने के लिए राज्य में सतर्कता जारी रहनी चाहिए।

कोविड-19 पर एक समीक्षा बैठक करने के बाद विजयन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कन्नूर और कासरगोड में संक्रमण के चार-चार, मलप्पुरम जिले में दो और कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में एक-एक मामला सामने आया।

विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई।

विजयन ने मांग की है कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए भारत सरकार यूएई की सरकार से आग्रह करे ताकि वहां रह रहे भारतीयों को भोजन, दवा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

गौरतलब है कि यूएई में रहने वाले 28 लाख प्रवासी भारतीयों में से लगभग दस लाख लोग केरल के हैं।

इस बीच कोरोना वायरस के 13 मामलों की जांच के नतीजे बृहस्पतिवार को नकारात्मक आए जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 97 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड