कोरोना : हावड़ा के सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित पाए गए

उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को विशेष तौर पर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए चार अस्पतालों में से एक दक्षिण कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता, नौ अप्रैल हावड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी और एक स्वास्थ्यकर्मी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमितों को विशेष तौर पर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए चार अस्पतालों में से एक दक्षिण कोलकाता के एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, '' हावड़ा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्रधानाचार्य कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने के बाद सोमवार से ही घर में पृथक वास में थे। उनके जांच नमूनों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया।''

उन्होंने कहा कि हावड़ा अस्पताल के कुछ चिकित्सकों को भी पृथक वास में रखा गया है। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक और कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, हावड़ा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्रधानाचार्य जिले में सालकिया के निवासी एक कोविड-19 मरीज के इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए थे। इस मरीज की 30 मार्च को बीमारी से मौत हो गई थी।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में 12 और लोगों में कोविड-19 बीमारी की पुष्टि हुयी है।

ममता ने राज्य सचिवालय नबान्न में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि ठीक हो जाने के बाद तीन और व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 71 थी। राज्य में अब भी 80 लोग इससे संक्रमित हैं।

राज्य में अब तक इस बीमारी के 104 मामले सामने आए हैं जिनमें पांच की मृत्यु हो गई और 19 ठीक हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी