कोरोना: एनसीएईआर के सर्वेक्षण में रोक दो सप्ताह बढाने के पक्ष में

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने यह सर्वे तीन से छह अप्रैल 2020 के बीच दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करवाया। इस कोरोना वायरस टेलीफोन सर्वेक्षण (डीसीवीटीएस)में 1,750 लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल आर्थिक नीतियों से संबंधित आर्थिक शोध संस्था एनसीएईआर के सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में ज्यादातर लोग कई मोर्चे पर परेशानियों का सामना करने के बावजूद लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ाने के पक्ष में हैं।

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने यह सर्वे तीन से छह अप्रैल 2020 के बीच दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करवाया। इस कोरोना वायरस टेलीफोन सर्वेक्षण (डीसीवीटीएस)में 1,750 लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी।

सर्वेक्षण में लगभग 29.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार भोजन, खाना पकाने के सामान और ईंधन की कमी का सामना कर रहे है। 25 मार्च से लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या ज्यादा है।लॉकडाउन कार्यक्रम के मुताबिक 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उत्तर देने वालों ने बहुमत के साथ लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के विचार का समर्थन किया। उत्तर देने वालों में 86.7 प्रतिशत लोगों ने 14 अप्रैल 2020 के बाद दो और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढाने के पक्ष में राय जाहिर की। 62.5 प्रतिशत लोगों ने विस्तार का जोरदार समर्थन किया, जबकि 24.2 प्रतिशत लोग मोटे तौर पर इसके पक्ष में थे।’’

एनसीएईआर के मुताबिक सर्वेक्षण से इस बात का पता चलता है कि इस बीमारी की भयावहता और सामाजिक दूरी के महत्व को लोग अच्छी तरह समझ रहे हैं।

सर्वेक्षण के निष्कर्ष में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 32.6 प्रतिशत परिवारों ने और शहरी क्षेत्र में 25.3 प्रतिशत परिवारों ने प्रतिबंध से आपूर्ति की कमी का अनुभव महसूस किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट