कोरोना संकट में लोगों की मदद के बजाय ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ में व्यस्त है उप्र सरकार: जितिन प्रसाद

इन दिनों ‘कैसे हैं आप’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे प्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद को जनांदोलन की शक्ल दें।

जमात

नयी दिल्ली, 12 मई कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोरोना संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के बजाय ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ में व्यस्त रहने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने के साथ ही वे जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।

इन दिनों ‘कैसे हैं आप’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे प्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद को जनांदोलन की शक्ल दें।

प्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रवासी मजदूरों की मदद सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और श्रमिकों के रेल किराये के खर्च का वहन कांग्रेस के करने के फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली है।

उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘कोरोना संकट में जनता परेशान है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं। लेकिन सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। राज्य सरकार स्थिति को संभालने और लोगों की मदद करने में विफल रही है। वह सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन में रियायत मिलने के साथ ही पार्टी सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वो जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास तेज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी