मप्र में 62 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 532 हुई, 40 की मौत

मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पाए गए 532 कोरोना मरीजों में से प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इन्दौर में अब तक सर्वाधिक 281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 32 नये मामले सामने आये हैं।

भोपाल/इंदौर, 11 अप्रैल मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 532 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पाए गए 532 कोरोना मरीजों में से प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इन्दौर में अब तक सर्वाधिक 281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 32 नये मामले सामने आये हैं।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को 47 वर्षीय एक आईएएस अधिकारी, और उनके 18 वर्षीय पुत्र सहित कोरोना के 12 नए मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो गयी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 30, उज्जैन में पांच, खरगोन में दो एवं भोपाल, देवास एवं छिंदवाड़ा में एक—एक शामिल हैं।

मंदसौर एवं रतलाम जिलों में पहली बार आज एक—एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज आने के बाद मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 22 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, '' शनिवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 532 कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 281 कोरोना मरीज इन्दौर में मिले हैं, जबकि इसके बाद 131 मरीज भोपाल में, 16 उज्जैन में, 14—14 मुरैना, खरगोन एवं बड़वानी में, 13 विदिशा में, 10 होशंगाबाद में, नौ जबलपुर में, छह—छह ग्वालियर एवं खंडवा में, चार देवास में, दो—दो छिंदवाड़ा, श्योपुर एवं शिवपुरी में और एक—एक मरीज बैतूल, रायसेन, धार, सागर, शाजापुर, मंदसौर एवं रतलाम में मिले हैं। कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 38 मरीज अब स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 40 मरीजों के मरने एवं 38 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में कुल 454 सक्रिय संक्रमित मरीज रह गये हैं, जिनमें से 440 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 14 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आयी 75 वर्षीय वृद्धा समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गयी। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह को प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियां भी थीं।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों से 102 सरकारी डॉक्टरों को तुरंत इन्दौर भेजने का निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\