कोरोना : नेपाल में एक दिन में सर्वाधिक 79 नए मामले

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, 25 मई नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 79 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 682 हो गयी। यह संख्या किसी एक दिन में सबसे अधिक है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन दो जून तक के लिए बढ़ा दिया है। नेपाल उन देशों में से है जहां कोराना वायरस के मामले सबसे कम आए हैं।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार सोमवार को संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 682 हो गयी।

नेपाल में सोमवार को 25 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे गयी, जिनमें से 18 एक ही परिवार के हैं।

नेपाल में अब तक कुल 112 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 566 लोग अभी संक्रमित हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अब तक 51,642 लोगों की जांच की गयी है।

नेपाल में 24 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था, जो दो जून तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 14 जून तक के लिए रद्द कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\