कोरोना महामारी के कारण ‘बिग थ्री’ पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा : विजय अमृतराज

पुरूषों का टूर एटीपी अगस्त से पहले शुरू नहीं होगा और महिला टूर डब्ल्यूटीए 20 जुलाई के बाद ही शुरू होगा ।

चेन्नई, 20 मई भारत के महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का मानना है कि पेशेवर टूर के निलंबन से टेनिस के ‘बिग थ्री’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन असल संघर्ष भारतीयों समेत निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिये है ।

पुरूषों का टूर एटीपी अगस्त से पहले शुरू नहीं होगा और महिला टूर डब्ल्यूटीए 20 जुलाई के बाद ही शुरू होगा ।

अमृतराज ने कहा कि रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल को आर्थिक कमी या आगे बढने का दबाव महसूस नहीं होगा ।

उन्होंने प्रेस ट्रस्ट को ईमेल पर दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ उन पर पैसे या एटीपी अंकों को लेकर कोई दबाव नहीं होगा । उनकी ग्रैंडस्लैम पर तगड़ी पकड़ है । उन्होंने इतिहास रचा है ।’’

उन्होंने कहा कि शीर्ष 100 से बाहर खिलाड़ियों के लिये असली परेशानी है ।

अमृतराज ने कहा ,‘‘ टेनिस जगत में सब पर असर पड़ेगा । विभिन्न रैंकिंग वर्ग में खिलाड़ियों पर असर पड़ेगा । निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिये मजबूत वापसी मुश्किल होगी जबकि उम्रदराज खिलाड़ियों का समय निकलता जा रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय खिलाड़ियों पर भी उसी तरह असर पड़ेगा, जैसे निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों पर ।’’

तमिलनाडु टेनिस संघ के अध्यक्ष अमृतराज ने कहा कि टेनिस शुरू होने पर भी दर्शक मैदान पर नहीं जा सकेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस साल तो मैदान पर दर्शक देखने को नहीं मिलेंगे । यह हर देश के हालात पर निर्भर होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल