कोरोना : मध्यप्रदेश में महामारी 24 जिलों में फैली, 80 प्रतिशत मामले इंदौर एवं भोपाल में

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के करीब 80 प्रतिशत मरीज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में हैं।

जमात

आंकडों के अनुसार 31 मार्च से अब तक प्रदेश में कोविड—19 संक्रमितों की संख्या 13 गुना बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में 31 मार्च को मात्र संक्रमित मरीज थे जो 14 अप्रैल को बढ़कर 874 हो गए।

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के करीब 80 प्रतिशत मरीज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या करीब 7.26 करोड़ है। जिन 24 जिलों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है, उनमें करीब 4.29 करोड़ लोग रहते हैं।

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान ने बताया, ''प्रदेश में कोरोना वायरस प्रभावित जिले अधिक दिखाई देते हैं, लेकिन इस बीमारी के करीब 80 प्रतिशत मरीज दो जिलों इंदौर एवं भोपाल में हैं। इसलिए इस वायरस से मुख्य रूप से इन दो जिलों को ही प्रभावित किया है और इनमें से भी विशेष रूप से इंदौर को।''

इंदौर शहर में अब तक सर्वाधिक 427 मरीज मिले हैं। वहीं, भोपाल में अब तक 158 मरीज पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की तादाद 874 पर पहुंच गई। इनमें से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक—एक मौत शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में अब तक इस महामारी के जो 874 संक्रमित मरीज पाये गये हैं, उनमें से 544 मरीज :62 प्रतिशत से अधिक: इंदौर में हैं, जबकि भोपाल में 158 : करीब 18 प्रतिशत: मरीज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी