देश की खबरें | उप्र के दो और जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिये जाने की घोषणा की।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

लखनऊ, पांच जून उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू से ढील दिये जाने की घोषणा की।

इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे। राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गयी हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इस लिये इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गयी हैं ।

शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा लेकिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

बयान के मुताबिक प्रदेश के 67 जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है।

इससे पहले राज्य सरकार ने 75 जिलों में से 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी थी । बयान के मुताबिक कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 जांच की गईं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 1,092 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई