कोरोना संकट : गुजरात में राशन दुकान मालिकों ने दी हड़ताल की धमकी

साथ ही उन्होंने राशन दुकान मालिकों की ही तरह उनके प्रत्येक कर्मचारी का 25-25 लाख रुपये का बीमा भी कराने की मांग की है।

जमात

अहमदाबाद, 13 अप्रैल गुजरात जन वितरण प्रणाली के तहत आने वाली राशन दुकानों के मालिकों ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिये उन्हें तथा उनके कर्मचारियों को मास्क तथा दस्ताने आदि नहीं मुहैया कराती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

साथ ही उन्होंने राशन दुकान मालिकों की ही तरह उनके प्रत्येक कर्मचारी का 25-25 लाख रुपये का बीमा भी कराने की मांग की है।

गुजरात में राशन दुकानदार मालिकों के एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले 17,500 से अधिक सभी राशन की दुकानें 19 अप्रैल को बंद रहेंगी।

वड़ोदरा के नागरवाड़ा इलाके में रविवार को एक राशन दुकानदार, भार्गव पटनी (27) की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत की सूचना आने के बाद एसोसिएशन ने यह घोषणा की है। पटनी की मौत के बाद आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। वहां वायरस से संक्रमण के 80 मामले सामने आए हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण से राशन दुकानदार की मौत का शोक मनाने के लिए हमने तय किया है कि सोमवार को काले कपड़े पहनेंगे या फिर काली पट्टी बांधेंगे। हमने 19 अप्रैल को बंद रखने का भी फैसला लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर राशन दुकानदारों और उनके कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और दस्ताने आदि नहीं उपलब्ध कराए गए तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राशन दुकानदारों की तरह उनके प्रत्येक कर्मचारी को भी 25-25 लाख रुपये की बीमा दी जानी चाहिए।’’

प्रह्लाद मोदी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट