कोरोना : सेना ने 19 अप्रैल तक किसी भी आवाजाही पर रोक लगायी

कोरोना वायरस के कारण देश भर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों का बंद लागू किया गया था। उसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। लेकिन उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को अपने सभी सैन्य प्रतिष्ठानों, छावनियों, मुख्यालयों और इकाइयों को निर्देश जारी कर उनसे सुनिश्चित करने को कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को देखते हुए 19 अप्रैल तक बलों की कोई भी आवाजाही नहीं हो।

कोरोना वायरस के कारण देश भर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिनों का बंद लागू किया गया था। उसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। लेकिन उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।

आदेश के अनुसार सेना मुख्यालय में, सैन्य संचालन, सैन्य खुफिया सहित विभिन्न खंडों में 19 अप्रैल तक न्यूनतम कर्मचारियों की संख्या के साथ कामकाज होगा।

आदेश में कहा गया है, "लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर, सभी सैन्य प्रतिष्ठान, छावनी, मुख्यालय और इकाइयां 19 अप्रैल तक कोई आवाजाही नहीं करने (नो मूवमेंट) का सख्ती से पालन करेंगे।"

इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि सेना मुख्यालय, कमान मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में 19 अप्रैल से तीन मई क बीच 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा।

यह भी कहा गया है कि सभी प्रशिक्षण गतिविधियां और अस्थायी ड्यूटी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।

सेना ने अपने निर्देश में कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी और प्रतिबंध किसी भी इकाइयों के परिचालन कार्यों में बाधा नहीं डालेंगे।

आदेश के अनुसार सभी सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों के साथ-साथ रेजिमेंटल कार्यक्रम तीन मई तक स्थगित रहेंगे।

सभी चिकित्सा प्रतिष्ठान और अस्पताल पूरी क्षमता के साथ काम करते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें