विदेश की खबरें | आपके आहार में मौजूद तांबा मस्तिष्क के स्वास्थ्य में निभा सकता है कहीं बड़ी भूमिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लाफबॉरो (ब्रिटेन), 27 जुलाई (द कन्वरसेशन) ज्यादातर शोध से पता चलता है कि आपके आहार में मौजूद तांबा मस्तिष्क के स्वास्थ्य में हमारी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सकता है। हाल के एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन वृद्ध अमेरिकियों ने ज्यादा तांबा युक्त खाद्य पदार्थ खाए, उनकी याददाश्त और एकाग्रता बेहतर रही।
लाफबॉरो (ब्रिटेन), 27 जुलाई (द कन्वरसेशन) ज्यादातर शोध से पता चलता है कि आपके आहार में मौजूद तांबा मस्तिष्क के स्वास्थ्य में हमारी सोच से कहीं ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सकता है। हाल के एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन वृद्ध अमेरिकियों ने ज्यादा तांबा युक्त खाद्य पदार्थ खाए, उनकी याददाश्त और एकाग्रता बेहतर रही।
‘नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित निष्कर्षों में विस्तृत खाद्य विवरण का इस्तेमाल करके लोगों के आहार का अध्ययन किया गया।
जिन लोगों ने तांबा युक्त खाद्य पदार्थ अधिक खाए - जिनमें डार्क चॉकलेट और मेवे शामिल हैं। उन्होंने उन परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन किया जिनका उपयोग उम्र से संबंधित स्मृति कम होने और मनोभ्रंश के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
लेकिन नतीजे बिल्कुल सरल नहीं हैं। ज्यादा तांबा-युक्त खाद्य पदार्थ खाने वाले लोग ज्यादातर पुरुष, गोरे, विवाहित और अधिक आय वाले थे।
उनमें धूम्रपान करने, उच्च रक्तचाप या मधुमेह होने की संभावना भी कम थी – ये सभी कारक मनोभ्रंश के कम जोखिम से जुड़े हैं। जिन लोगों ने अधिक तांबे का सेवन किया, उनके आहार में जिंक, आयरन और सेलेनियम भी अधिक था, और कुल मिलाकर उन्होंने अधिक कैलोरी का सेवन किया।
उच्च आय वाले लोगों को अक्सर स्वस्थ भोजन, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छ वातावरण और अधिक शिक्षा तक बेहतर पहुंच मिलती है - ये सभी चीजें स्मृति कम होने और मनोभ्रंश से बचाने में मदद करती हैं।
मनोभ्रंश से पीड़ित लोगों को याददाश्त, सोचने, तर्क करने और का उपयोग करने में कठिनाई हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)