खेल की खबरें | कोपा अमेरिका : कोलंबिया के खिलाफ अर्जेंटीना की नजरें मेस्सी पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओस्पिना और कोलंबिया ने अब तक उम्दा प्रदर्शन किया है । इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना शनिवार को फाइनल में ब्राजील से होगा जिसने पेरू को 1 . 0 से मात दी ।

ओस्पिना और कोलंबिया ने अब तक उम्दा प्रदर्शन किया है । इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना शनिवार को फाइनल में ब्राजील से होगा जिसने पेरू को 1 . 0 से मात दी ।

ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार ने जीत के बाद कहा था कि वह फाइनल में अर्जेंटीना से मुकाबला चाहते हैं ।

मेस्सी इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और चार गोल करने के अलावा चार में सहायता कर चुके हैं । इक्वाडोर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एक गोल किया और दो बार सहायता की ।

दूसरी ओर उरूग्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ओस्पिना ने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाई । निर्धारित समय तक मैच गोलरहित ड्रॉ था ।

मेस्सी को अर्जेंटीना के साथ पहले बड़े खिताब का इंतजार है । अर्जेंटीना ने 1993 कोपा अमेरिका के बाद से खिताब नहीं जीता है । वहीं कोलंबिया ने 2001 में कोपा अमेरिका जीता था ।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कोलंबिया की तारीफ करते हुए उसे कठिन प्रतिद्वंद्वी बताया । उन्होंने कहा ,‘‘ हम जीत की इस लय को बरकरार रखते हुए खेलेंगे ।’’

कोच ने कहा कि डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो अभी चोट से उबर नहीं सके हैं जिनकी जगह जर्मन पेजेला खेल सकते हैं ।

कोलंबिया के कोच रेनाल्डो रूएडा ने कहा ,‘‘अर्जेंटीना काफी प्रतिस्पर्धी टीम है । काफी परिपक्व है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

एपी मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट